सेवानिवृत्त रेलकर्मी से दो लाख की छिनतईछानबीन में जुटी पुलिस
Published by : AMIT KUMAR SINH Updated At : 17 Apr 2026 9:49 PM
थाना क्षेत्र के झाझा-जमुई मुख्य राष्ट्रीय राजमार्ग एकडारा चौक के समीप शुक्रवार अपराह्न में पोती की शादी के लिए बैंक से पैसा निकाल कर घर जा रहे सेवानिवृत्त रेलवे कर्मचारी से झपटमारो ने दो लाख रुपये की छिनतई कर ली.
झाझा. थाना क्षेत्र के झाझा-जमुई मुख्य राष्ट्रीय राजमार्ग एकडारा चौक के समीप शुक्रवार अपराह्न में पोती की शादी के लिए बैंक से पैसा निकाल कर घर जा रहे सेवानिवृत्त रेलवे कर्मचारी से झपटमारो ने दो लाख रुपये की छिनतई कर ली. घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ राजेश कुमार, थानाध्यक्ष एलबी सिंह समेत कई पुलिस पदाधिकारी क्षेत्र का नाकेबंदी कर छापेमारी शुरू की. घटना को लेकर सेवानिवृत रेलवे कर्मचारी संसारपुर निवासी विष्णुदेव यादव ने बताया कि स्टेट बैंक ऑफ इंडिया झाझा शाखा से दो लाख रुपये की निकासी कर साइकिल से अपना गांव संसारपुर लौट रहा था. कुछ बदमाशों ने पहले बस स्टैंड के पास धक्का दिया. डांट फटकार कर साइकिल से घर के लिए निकल गया. इसी दौरान एकडारा चौक के पास बाइक सवार ने धक्का दे दिया. इस कारण हम सड़क किनारे गिर गये. बदमाशों ने मेरा थैला छीन लिया और तेजी से निकल गया. थेले में दो लाख नकद के अलावा अन्य कागजात थे. उन्होंने बताया कि घर में दो पोतियां की शादी है. जिसके लिए यह राशि हमने बैंक से निकाली थी. उन्होंने बताया कि मुझे लगता है कि बैंक से ही बदमाशों ने मेरा पीछा किया. बैंक और शहर के कई जगहों पर इस बदमाशों ने धक्का देने का प्रयास किया था. घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ राजेश कुमार, थानाध्यक्ष एलबी सिंह, डीआईयू टीम भी पहुंचकर छानबीन शुरू किया है.एसडीपीओ राजेश कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही हमलोगों ने बैंक परिसर जाकर छानबीन किया.जिस- जिस रास्ते से बुजुर्ग गए हैं. सभी जगह सीसीटीवी फुटेज खंगल रहे हैं. जल्द ही छिनतई करने वाले लोग सलाखों के पीछे होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










