ePaper

सड़क हादसे में दो भाई घायल, पटना रेफर

Updated at : 30 Oct 2025 9:55 PM (IST)
विज्ञापन
सड़क हादसे में दो भाई घायल, पटना रेफर

जमुई-लखीसराय मुख्य मार्ग स्थित सतायन हाई स्कूल के समीप बीते बुधवार की देर शाम तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पुलिस बैरिकेडिंग में टक्कर मारते हुए दुर्घटनाग्रस्त हो गयी.

विज्ञापन

जमुई. जमुई-लखीसराय मुख्य मार्ग स्थित सतायन हाई स्कूल के समीप बीते बुधवार की देर शाम तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पुलिस बैरिकेडिंग में टक्कर मारते हुए दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. इस दुर्घटना में बाइक पर सवार दोनों भाई घायल हो गये. जिसे स्थानीय लोगों की सहायता से इलाज के लिये सदर अस्पताल लाया गया. जहां दोनों घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुये चिकित्सक ने प्रारंभिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिये पटना रेफर कर दिया. घायल दोनों भाई सदर थाना क्षेत्र के नवीनगर गांव निवासी विरेन्द्र साव तथा बिक्रम कुमार है. बताया जाता है कि दोनों भाई बाइक पर सवार होकर निजी कार्य से जमुई आये थे. जहां से घर लौटने के दौरान सतायन हाई स्कूल के समीप एक ओटो के चकमा देने के कारण बाइक अनियंत्रित होकर पुलिस बैरिकेडिंग में टक्कर मारते हुये दुर्घटनाग्रस्त हो गया. फिलहाल पटना रेफर हुए दोनों घायल की स्थिति गंभीर बनी हुई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन