तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार दो युवक हुए घायल

जमुई-सिकंदरा मुख्य मार्ग स्थित खड़गौर गांव के समीप सोमवार को एक तेज रफ्तार अज्ञात स्कॉर्पियो ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी.
जमुई. जमुई-सिकंदरा मुख्य मार्ग स्थित खड़गौर गांव के समीप सोमवार को एक तेज रफ्तार अज्ञात स्कॉर्पियो ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी. इस दुर्घटना में बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. स्थानीय लोगों की सहायता से घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. घायलों की पहचान सदर प्रखंड के राजपुरा निवासी राकेश कुमार शर्मा एवं उनके एक सहयोगी के रूप में की गयी है. बताया जाता है कि राकेश कुमार शर्मा अपने सहयोगी के साथ बाइक से जमुई की ओर जा रहे थे. इसी दौरान खड़गौर गांव के समीप सामने से आ रही एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में जोरदार टक्कर मारते हुए फरार हो गया. घटना की सूचना मिलते ही टाउन थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुटी है. फिलहाल अज्ञात स्कॉर्पियो वाहन की पहचान नहीं हो पायी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




