ePaper

साइबर फ्रॉड मामले में पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार

Updated at : 31 Jul 2025 9:45 PM (IST)
विज्ञापन
साइबर फ्रॉड मामले में पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार

चिहरा थाना की पुलिस ने साइबर फ्रॉड के विरुद्ध अभियान चलाते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

चंद्रमंडीह . चिहरा थाना की पुलिस ने साइबर फ्रॉड के विरुद्ध अभियान चलाते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है. यह अभियान तब चलाया गया जब चिहरा थाना क्षेत्र अंतर्गत पोझा पंचायत के बेहरा गांव की आठ महिलाओं ने थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी थी. थानाध्यक्ष ने बताया कि आवेदन के आलोक में मामला दर्ज कर तत्काल छापेमारी अभियान चलाया गया. इसके बाद चरकू दास एवं बामदह स्थित सीएसपी संचालक अमन कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया. इस दौरान सात मोबाइल एवं एक डायरी भी बरामद किये गये हैं. उन्होंने बताया कि ये लोग भोले भाले ग्रामीण महिलाओं को मईया सम्मान योजना का लालच देकर फर्जी तरीके से सिमकार्ड एवं खाता खुलवा लेता था. जिसका प्रयोग साइबर ठगी में किया जाता था. उन्होंने बताया कि इसमें सीएसपी संचालक की भी मिलीभगत रहती थी. उन्होंने बताया को दोनों को न्यायिक हिरासत में भेजने के साथ ही इसमें शामिल अन्य लोगों के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है. गिरफ्तारी अभियान में अवर निरीक्षक विद्यारंजन कुमार सहित थाना के सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन