नये वोटरों का नाम मतदाता सूची में शामिल करें बीएलओ – बीडीओ

Updated:
विज्ञापन
नये वोटरों का नाम मतदाता सूची में शामिल करें बीएलओ – बीडीओ

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम जमुई के आदेशानुसार, गुरुवार को प्रखंड कार्यालय खैरा के सभागार में 240-सिकंदरा विधानसभा क्षेत्र के खैरा प्रखंड के 90 बीएलओ को प्रशिक्षण दिया गया.

विज्ञापन

बीएलओ को दिया गया प्रशिक्षण, मतदान प्रतिशत बढ़ाने पर दिया जोर प्रतिनिधि, खैरा जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम जमुई के आदेशानुसार, गुरुवार को प्रखंड कार्यालय खैरा के सभागार में 240-सिकंदरा विधानसभा क्षेत्र के खैरा प्रखंड के 90 बीएलओ को प्रशिक्षण दिया गया. बीडीओ चंदन कुमार चक्रवर्ती ने बीएलओ को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी चुनावों में मतदान प्रतिशत बढ़ाने पर विशेष ध्यान देना होगा. साथ ही, जिन लोगों की आयु नाम जोड़ने के योग्य हो चुकी है, उनका नाम मतदाता सूची में शामिल करें. वहीं मृत, दोहरी प्रविष्ट या स्थायी रूप से स्थानांतरित मतदाताओं के नाम सूची से विलोपित करें. प्रशिक्षण के दौरान बीएलओ मास्टर ट्रेनर भोला जी, मनोज कुमार सिंह, रामजी दास एवं भास्कर कुमार ने प्रपत्र 6, 7 और 8 भरने की प्रक्रिया तथा बीएलओ के कर्तव्य और दायित्वों की विस्तृत जानकारी दी. सभी उपस्थित बीएलओ से संबंधित शपथ पत्र भी भरवाया गया. अंत में प्रश्नोत्तरी सत्र आयोजित कर प्रशिक्षण का समापन किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
पंकज कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By पंकज कुमार सिंह

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन