बिहार में बड़ा रेल हादसा टला, जसीडीह-झाझा रेलखंड पर कटी मिली पटरी

जमुई में कटी मिली पटरी
Train Accident: बिहार के जमुई जिले के जसीडीह-झाझा मुख्य रेलखंड पर गुरुवार देर रात असामाजिक तत्वों ने अप लाइन की रेल पटरी को लगभग एक इंच तक काटने का प्रयास किया, जिससे एक बड़ी दुर्घटना टल गई. पेट्रोलमैन की सतर्कता से समय रहते इस क्षति का पता चल गया, जिसके बाद रेलवे अधिकारियों ने तुरंत कार्रवाई की.
Train Accident: बिहार के जमुई जिले के जसीडीह-झाझा मुख्य रेलखंड पर गुरुवार की देर रात एक बड़ी रेल दुर्घटना टल गई. जब दादपुर और झाझा के बीच अप लाइन पर असामाजिक तत्वों ने रेल पटरी को लगभग एक इंच तक काटने का प्रयास किया. यह क्षति पोल संख्या 371/21 और 371/23 के बीच पाई गई.
इस घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे अधिकारियों और स्थानीय प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई की. सीनियर सेक्शन मैनेजर (पीडब्ल्यूआई) राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि पेट्रोलमैन की सूचना पर रात में टीम मौके पर पहुंची. जहां बीच में रेल पटरी कटी हुई मिली. उन्होंने कहा, “कटे हुए पटरी के हिस्से को हटाकर लगभग 13 मीटर नई पटरी लगाई जाएगी.”
Also Read: मोकामा शूटआउट: फरार चल रहे गैंगस्टर मोनू की पत्नी और बहन पर FIR, पुलिस से बदसलूकी का आरोप
30 किमी प्रति घंटे की गति से जारी रहा ट्रेनों का आवागमन
इस दौरान, ट्रेनों का आवागमन 30 किमी प्रति घंटे की गति से जारी रहा. यदि समय रहते इस घटना का पता नहीं चलता, तो एक बड़ी दुर्घटना हो सकती थी. रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और स्थानीय पुलिस मामले की जांच में जुटी हैं, ताकि दोषियों को जल्द से जल्द पकड़ा जा सके. रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत देने की अपील की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










