ePaper

फुलबरिया में दो घरों में लाखों की चोरी, जेवरात व नकदी ले उड़े चोर

Updated at : 01 Aug 2025 8:50 PM (IST)
विज्ञापन
फुलबरिया में दो घरों में लाखों की चोरी, जेवरात व नकदी ले उड़े चोर

मलयपुर थाना क्षेत्र के फुलबरिया गांव के राजपूत टोला में बीते गुरुवार की रात चोरों ने दो घरों को निशाना बनाते हुए लाखों की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया.

विज्ञापन

जमुई. मलयपुर थाना क्षेत्र के फुलबरिया गांव के राजपूत टोला में बीते गुरुवार की रात चोरों ने दो घरों को निशाना बनाते हुए लाखों की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया. इस घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है. पहली घटना संजय सिंह पिता स्व श्याम नारायण सिंह के बंद पड़े घर में हुई. संजय सिंह भोपाल में परिवार के साथ रहते हैं. शुक्रवार की सुबह ग्रामीणों ने उन्हें फोन पर चोरी की जानकारी दी. मौके पर पहुंचे तो देखा कि घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था. दो बक्से घर से करीब 500 मीटर दूर खेत में मिले. पीड़ित के अनुसार, चोर 15 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवर और 10 हजार रुपये नकद ले गये. इसके बाद चोरों ने 100 मीटर दूर राम प्रवेश सिंह पिता स्व चंद्रिका सिंह के घर का ताला तोड़कर चोरी की. पीड़िता नीलम देवी ने बताया कि वह बच्चे के साथ पास के घर में सो रही थी. सुबह लौटी तो देखा कि घर का ताला टूटा पड़ा था और जेवर व एक लाख रुपये नकद गायब थे. ग्रामीणों ने चोरी की घटनाओं पर चिंता जताते हुए पुलिस से शीघ्र कार्रवाई कर चोरों को पकड़ने की मांग की. घटना की सूचना पर एसआइ महेश सिंह, एएसआई प्रेमरंजन राय और मुखिया कपिलदेव प्रसाद मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार से जानकारी ली. मलयपुर थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिली है, लेकिन अभी तक पीड़ितों की ओर से लिखित आवेदन नहीं मिला है. आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जायेगी. फिलहाल जांच जारी है और भागलपुर से डॉग स्क्वायड की टीम बुलाई जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन