अफवाह पर ध्यान देने की जरूरत नहीं : बीडीओ

Updated:
विज्ञापन
अफवाह पर ध्यान देने की जरूरत नहीं : बीडीओ

आगामी 07 जून को होने वाले बकरीद पर्व को लेकर गुरुवार को थाना परिसर में एक शांति समिति की बैठक बीडीओ प्रेमप्रकाश की अध्यक्षता में की गयी.

विज्ञापन

लक्ष्मीपुर. आगामी 07 जून को होने वाले बकरीद पर्व को लेकर गुरुवार को थाना परिसर में एक शांति समिति की बैठक बीडीओ प्रेमप्रकाश की अध्यक्षता में की गयी. इस मौके पर थानाध्यक्ष आलोक कुमार के अलावे कई पंचायत प्रतिनिधि व प्रखंड के प्रबुद्धजन के साथ दोनों समुदाय के लोग ने भाग लिया. बीडीओ ने कहा कि हर साल की तरह इस साल भी बकरीद का पर्व आपसी भाईचारे के साथ मनाएं. किसी भी अफवाह पर ध्यान देने की जरूरत नहीं है. बैठक में नवाज अता करने का समय तथा स्थान की जानकारी ली गयी. वही बैठक को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने कहा कि पर्व के दिन पुलिस की गस्त जारी रहेगी. उपद्रव करने वाले पर पुलिस की कड़ी नजर रखी जायेगी. आपलोगों को किसी पर शंका हो की अमुक व्यक्ति उपद्रव कर सकता हैं. इसकी सूचना पुलिस को तुरंत दे. पुलिस कारवाई करने में हिचकेगी नहीं. प्रखंड में मात्र तीन जगहों पर बकरीद पर्व मनाया जाता हैं उसमें मटिया, आनंदपुर तथा गौरा का नाम शामिल हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
पंकज कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By पंकज कुमार सिंह

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन