गैस गोदाम से 30 हजार रुपये के सामान की चोरी

Updated:
विज्ञापन
गैस गोदाम से 30 हजार रुपये के सामान की चोरी

थाना क्षेत्र अंतर्गत डढ़वा पंचायत के तरबदिया गांव में स्थित मनोरमा भारत गैस ग्रामीण वितरक के गोदाम का ताला तोड़कर तीस हजार रुपये से अधिक की संपत्ति की चोरी हो गयी.

विज्ञापन

चंद्रमंडीह. थाना क्षेत्र अंतर्गत डढ़वा पंचायत के तरबदिया गांव में स्थित मनोरमा भारत गैस ग्रामीण वितरक के गोदाम का ताला तोड़कर तीस हजार रुपये से अधिक की संपत्ति की चोरी हो गयी. गैस एजेंसी संचालक कुमार अभिषेक ने बताया कि प्रतिदिन की तरह गोदाम का गार्ड गोदाम को बंद करके रात्रि में घर चला गया. सुबह में जब गार्ड गोदाम पहुंचा तो देखा कि कमरे का ताला टूटा हुआ है तथा सारा सामान बिखरा पड़ा है. सभी सामान का मिलान करने पर 16 पीस चूल्हा और 23 पीस पाइप गायब था. जिसकी कीमत 30 हजार रुपये से अधिक है. इस दौरान चोरों ने बगल में मौजूद मुख्य गोदाम का भी एक ताला तोड़ दिया. यहां खाली एवं भरा हुआ सिलेंडर रखा हुआ था. यहां भी चोरों ने चोरी का असफल प्रयास किया. वहीं एजेंसी संचालक ने थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया है. थानाध्यक्ष गजेंद्र कुमार से पूछे जाने पर बताया कि चोरी से संबंधित आवेदन प्राप्त हुआ है. मामले की छानबीन की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
पंकज कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By पंकज कुमार सिंह

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन