शॉर्ट सर्किट से दुकान में लगी आग, झुलसने से युवक घायल

Updated:
विज्ञापन
शॉर्ट सर्किट से दुकान में लगी आग, झुलसने से युवक घायल

छुछुनरिया पंचायत के छाताकरम गांव में मंगलवार को एक दुकान में बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग लग गयी.

विज्ञापन

सोनो. छुछुनरिया पंचायत के छाताकरम गांव में मंगलवार को एक दुकान में बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग लग गयी. इस दुर्घटना में एक युवक झुलसने से घायल हो गया. युवक की पहचान छाताकरम निवासी माधो राय के पुत्र सियाराम राय (34) के रूप में हुई. सियाराम अपने घर में ही किराने की दुकान चलाता है और डीजे की मरम्मत का भी काम करता है. मंगलवार को वह डीजे का तार जोड़ रहा था तभी बिजली तार से शॉर्ट सर्किट हुआ और दुकान में आग लग गयी. सियाराम आग की चपेट में आ गया और झुलस गया. स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. घायल सियाराम को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनो लाया गया जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे सदर अस्पताल जमुई रेफर कर दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
पंकज कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By पंकज कुमार सिंह

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन