करेंट से युवक की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Updated:
विज्ञापन
करेंट से युवक की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

सदर प्रखंड क्षेत्र के हरला गांव में मंगलवार की देर शाम करेंट लगने से युवक की मौके पर ही मौत हो गयी.

विज्ञापन

जमुई. सदर प्रखंड क्षेत्र के हरला गांव में मंगलवार की देर शाम करेंट लगने से युवक की मौके पर ही मौत हो गयी. मृतक युवक हरला गांव निवासी माधो उर्फ धर्मेंद्र चौधरी के पुत्र अजय चौधरी था. परिजन ने घटना की जानकारी पुलिस को दी है. बुधवार की सुबह शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया. बताया जाता है मृतक अजय चौधरी के दादा का श्राद्धकर्म कार्यक्रम के दौरान लाइट खराब हो गयी थी. उसे ठीक करने के दौरान वह 440 वोल्ट बिजली तार के संपर्क में आ गया. जब तक स्थानीय ग्रामीण वह परिजन कुछ समझ पाते तब तक अजय की मौत हो चुकी थी. घटना के बाद पूरे परिवार में कोहराम मच गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
पंकज कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By पंकज कुमार सिंह

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन