जमीन बिक्री के नाम पर धोखाधड़ी करने का महिला ने लगाया आरोप

Updated:
विज्ञापन
जमीन बिक्री के नाम पर धोखाधड़ी करने का महिला ने लगाया आरोप

थाना क्षेत्र की हथिया पंचायत के पांडेयडीह गांव निवासी जयकिशोर दास की पत्नी काजल कुमारी ने गांव के ही सूरज रविदास पर जमीन बिक्री के नाम पर धोखाधड़ी करने, डायन कहकर जान से मारने की धमकी देने, घर में घुसकर हमला करने का आरोप लगाया है.

विज्ञापन

झाझा. थाना क्षेत्र की हथिया पंचायत के पांडेयडीह गांव निवासी जयकिशोर दास की पत्नी काजल कुमारी ने गांव के ही सूरज रविदास पर जमीन बिक्री के नाम पर धोखाधड़ी करने, डायन कहकर जान से मारने की धमकी देने, घर में घुसकर हमला करने का आरोप लगाया है. इसे लेकर थाने में आवेदन देते हुए महिला ने बताया कि गांव के ही सूरज रविदास जमीन बेचने के नाम पर ढाई लाख रुपये की राशि 10 अप्रैल को लिया. लेनदेन में एक बॉन्ड पेपर भी बनाया गया. तय हुआ कि मई माह में शेष बकाया राशि जमीन निबंधन के बाद दे दी जायेगी. लेकिन अब न जमीन दे रहा है, ना पैसा ही. पैसा मांगने पर डायन कहकर प्रताड़ित करने व मारपीट की धमकी देने व किसी को कहने पर अंजाम पहुंचने की धमकी दे रहा है. महिला ने बताया कि मेरे बच्चों को मारने की धमकी देता है. बुधवार की देर रात्रि को चार आदमियों के साथ घर में घुस गया और जान से मारने का धमकी दी. थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन कर रहीं है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
पंकज कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By पंकज कुमार सिंह

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन