ePaper

शिक्षकों की समस्याओं के समाधान के लिए शिक्षक संघ ने डीएम व डीईओ को दिया आवेदन

Updated at : 23 May 2025 6:17 PM (IST)
विज्ञापन
शिक्षकों की समस्याओं के समाधान के लिए शिक्षक संघ ने डीएम व डीईओ को दिया आवेदन

बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ गोप गुट जिला इकाई की एक महत्वपूर्ण बैठक जिलाध्यक्ष वीरेंद्र प्रसाद रावत की अध्यक्षता में उत्क्रमित मध्य विद्यालय महिसौडी़ में हुई.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, चंद्रमंडीह बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ गोप गुट जिला इकाई की एक महत्वपूर्ण बैठक जिलाध्यक्ष वीरेंद्र प्रसाद रावत की अध्यक्षता में उत्क्रमित मध्य विद्यालय महिसौडी़ में हुई. बैठक में जिले में कार्यरत सभी शिक्षकों की समस्याओं के समाधान को लेकर विमर्श किया गया. तत्पश्चात जिलाधिकारी एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी को 14 सूत्री मांगों से संबंधित एक पत्र सौंपकर शिक्षकों की विभिन्न तरह की समस्याओं के समाधान का आग्रह किया गया. जिलाध्यक्ष ने बताया कि जिले के शिक्षक लंबे समय से विभिन्न तरह की समस्याओं से जूझ रहे हैं. एक ओर जहां शिक्षक मानसिक रूप से परेशान हैं, वहीं दूसरी ओर पठन-पाठन भी प्रभावित हो रहा है. उन्होंने बताया कि इसके तहत 34540 कोटि के शिक्षकों को एमएसीपी लाभ देने, स्नातक प्रोन्नति प्राप्त 98 शिक्षकों का माह नवंबर 2023 से जून 2024 तक एनपीएस कटौती की राशि उनके प्राण खाता में यथा शीघ्र जमा करने के साथ ही बकाया महंगाई भत्ता के भुगतान की मांग की है. श्री रावत ने बताया कि 14 सूत्री मांग पत्र के आलोक में जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना पारस कुमार ने सभी बिंदुओं पर गंभीरता से विचार करते हुए इसके निष्पादन का भरोसा दिया है. मौके पर बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ (गोप गुट) के मुख्य संरक्षक अनिल कुमार सिंह, अध्यक्ष संजय कुमार शर्मा, जिला सचिव रमाकांत शर्मा, कोषाध्यक्ष सुभाष प्रसाद सिंह, सचिव अवधेश तांती, प्रमंडलीय प्रतिनिधि मनोज कुमार यादव, जिला प्रावक्ता अमरेंद्र कुमार, उपाध्यक्ष विनय कुमार राय, संयुक्त सचिव मो कमरुद्दीन, मो कयूम अंसारी, मकसूद आलम, राजेश कुमार निषाद, प्रमोद कुमार, राजेश कुमार पासवान, तस्लीम रजा, संजय कुमार आर्य, प्रीतम कुमार, नेम नारायण दास, वीरेंद्र कुमार, अजय, भास्कर, शशिभूषण पंकज, उमेश, रामछबिला, अनिल कुमार मनोज कुमार सहित बड़ी संख्या में जिले भर के शिक्षक उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन