पुलिस जवान ने खाया जहरीला पदार्थ, भर्ती

Updated:
विज्ञापन
पुलिस जवान ने खाया जहरीला पदार्थ, भर्ती

पुलिस लाइन के एक जवान ने बीते सोमवार की देर रात आत्महत्या करने की नीयत से जहरीला पदार्थ खा लिया.

विज्ञापन

जमुई. पुलिस लाइन के एक जवान ने बीते सोमवार की देर रात आत्महत्या करने की नीयत से जहरीला पदार्थ खा लिया. जवान की तबीयत बिगड़ने पर सहयोगियों द्वारा इलाज के लिये सदर अस्पताल लाया गया. जवान की पहचान धीरज कुमार के रूप में हुई है. बताया जाता है कि एक महिला सिपाही ने धीरज कुमार पर छेड़खानी का आरोप लगाया था. जिस वजह से तनाव में आकर धीरज कुमार ने जहरीला पदार्थ खा लिया. इस संबंध में जब पुलिस जवान धीरज कुमार की पत्नी से जानकारी लेने की कोशिश की गई तो उन्होंने कुछ भी बताने से इनकार कर दिया. साथ ही सहयोगी जवान भी कुछ भी बताने से परहेज करते दिखे. इलाज के बाद चिकित्सक ने धीरज कुमार की हालत खतरे से बाहर बताया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
पंकज कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By पंकज कुमार सिंह

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन