ePaper

सामान खरीदते समय कपड़े का थैला का करें उपयोग

Updated at : 22 May 2025 6:27 PM (IST)
विज्ञापन
सामान खरीदते समय कपड़े का थैला का करें उपयोग

रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएचआइ गिरीश कुमार सिंह की अगुवाई में जागरूकता अभियान की शुरुआत रेलवे परिसर में किया गया.

विज्ञापन

पर्यावरण संरक्षण की सफलता को ले रेलवे ने चलाया जागरूकता अभियान प्रतिनिधि, झाझा रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएचआइ गिरीश कुमार सिंह की अगुवाई में जागरूकता अभियान की शुरुआत रेलवे परिसर में किया गया. उक्त अभियान में आरपीरफ, स्टेशन प्रबंधक कार्यालय सहित अन्य रेलवे विभागों में पहुंचकर रेलकर्मियों के बीच स्वच्छता बनाने, पर्यावरण संरक्षण को लेकर शपथ दिलवायी गयी. उसके बाद स्वास्थ्यकर्मियों ने रेलवे स्टेशन के अप व डाउन प्लेटफार्म के साथ-साथ रेलवे स्टेशन के बाहरी परिसर में मौजूद रेलयात्रियों को जागरूक किया. लोगों से प्लास्टिक मुक्त वातावरण बनाने की अपील की और कहा कि अगर कोई सामग्री की खरीदारी करते हैं तो कपड़ों का थैला का उपयोग करें. प्लास्टिक का उपयोग बंद करें. इसके अलावे पर्यावरण को संरक्षित रखने के लिए लोगों को अधिक-से-अधिक पेड़ लगाने के लिए प्रेरित भी किया. सीएचआई ने लोगों को सुखा एवं गीला कचरा को अलग रखने के लिए भी कहा. सीएचआई ने बताया कि यह अभियान आगामी 5 जून तक चलेगा. जिसमें अलग-अलग तरीकों से लोगों को पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूक किया जाएगा. मौके पर स्टेशन प्रबंधक रविकांत माथुरी, यातायात निरीक्षक रवि गुप्ता, आरपीएफ अधिकारी अनिता कुमारी, जीआरपी थानाध्यक्ष बृंद कुमार समेत कई रेलवे पदाधिकारी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन