बजरंगबली मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर निकली शोभायात्रा

प्रखंड क्षेत्र की गोपालपुर पंचायत अंतर्गत घनबेरिया गांव में बजरंगबली मूर्ति की प्राण- प्रतिष्ठा को लेकर बुधवार को भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गयी.
खैरा. प्रखंड क्षेत्र की गोपालपुर पंचायत अंतर्गत घनबेरिया गांव में बजरंगबली मूर्ति की प्राण- प्रतिष्ठा को लेकर बुधवार को भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गयी. इस धार्मिक आयोजन में 151 कुंवारी कन्याओं एवं सुहागवती महिलाओं ने भाग लिया और पूरे श्रद्धा-भक्ति के साथ कलशयात्रा में शामिल हुईं. कलशयात्रा की शुरुआत घनबेरिया ठाकुर टोला स्थित बजरंगबली मंदिर परिसर से हुई. यात्रा चंद्रपुरा, बड़ीबाग होते हुए गिद्धेश्वर पहुंची. वहां मंदिर के समीप किउल नदी तट पर पंडित आचार्य शत्रुधन झा ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश में जलाभिषेक कराया. इसके बाद श्रद्धालुओं ने कलश को सिर पर रख मंदिर की परिक्रमा की और पुनः शोभायात्रा घनबेरिया बजरंगबली मंदिर पहुंच संपन्न हुई. यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं द्वारा जय श्रीराम एवं हर हर महादेव के जयघोष लगाए जा रहे थे, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा. ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई और पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं के स्वागत की व्यवस्था की गयी. इस अवसर पर यजमान के रूप में सुरेश ठाकुर और उनकी पत्नी सहित अन्य ग्रामीण मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




