पुलिस ने दो शराबियों को किया गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
पुलिस ने दो शराबियों को किया गिरफ्तार

गिद्धौर पुलिस ने रतनपुर चौक के पास से शराब पी कर हो-हंगामा कर रहे दो शराबियों को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

गिद्धौर. गिद्धौर पुलिस ने रतनपुर चौक के पास से शराब पी कर हो-हंगामा कर रहे दो शराबियों को गिरफ्तार किया है. थानाध्यक्ष दीनानाथ सिंह ने बताया कि ऊपरी सेवा मु��हरी टोला के निकट दो व्यक्ति के शराब के नशे में हो हंगामा करने की सूचना मिली थी. सूचना मिलते ही गश्ती दल के अवर निरीक्षक रामधारी महतो द्वारा सशस्त्र बल के सिपाही राजीव पासवान एवं नीतीश कुमार के सहयोग से उक्त दोनों शराबियों को गिरफ्तार कर गिद्धौर थाना लाया गया. गिरफ्तार शराबी की पहचान उपरी सेवा निवासी सुनील पिता जयनारायण मांझी एवं गंगा मांझी पिता स्व. मसुदन मांझी के रूप में की गयी है. थानाध्यक्ष दीनानाथ सिंह ने बताया कि गिरफ्तार शराबी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
पंकज कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By पंकज कुमार सिंह

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन