ePaper

तीसरे दिन शांतिपूर्ण हुई स्नातक पार्ट थ्री की परीक्षा

Updated at : 18 Jun 2025 8:47 PM (IST)
विज्ञापन
तीसरे दिन शांतिपूर्ण हुई स्नातक पार्ट थ्री की परीक्षा

स्नातक पार्ट थ्री परीक्षा के तीसरे दिन पीपीवाई कॉलेज में परीक्षा दोनों पाली में शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त सम्पन्न हुई.

विज्ञापन

चकाई. स्नातक पार्ट थ्री परीक्षा के तीसरे दिन पीपीवाई कॉलेज में परीक्षा दोनों पाली में शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त सम्पन्न हुई. पहली पाली में जहां 114 में से 113 परीक्षार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया वहीं एक परीक्षार्थी अनुपस्थित रहा. दूसरी पाली में 276 में से 268 छात्र छात्राओं ने परीक्षा दी जबकि 8 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. इस मौके पर पर्यवेक्षक डॉ राकेश पासवान ने भी परीक्षा का मुआयना किया और संतुस्टी जाहिर की. ये जानकारी पीपीवाई कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य सह केंद्र अधीक्षक डॉ रविशंकर यादव ने दी. परीक्षा संचालन में परीक्षा नियंत्रक प्रो चंद्रशेखर पंडित, रामनारायण पंडित, शरदेंदु शेखर, विजय कुमार, प्रमोद कुमार बाजपेयी, कृष्ण कुमार, करमचंद्र किस्कू, शुशीला कुमारी, संगीता कुमारी, रोहित कुमार यादव, शिव शक्ति, लाडली राज, राजकुमार, अमरनाथ रजक, बसंती कुमारी, राजीव कुमार, रमेश कुमार, रमेश चंद्र हैंब्रम, रघुवंश राय, श्याम सुंदर प्रसाद यादव, राजकुमार, राजेंद्र प्रसाद यादव, बिन्देश्वरि यादव आदि ने सफल संचालन किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन