सरकार प्रत्येक किसानों के खेतों तक पानी पहुंचाने के लिए संकल्पित : दीपक प्रधान

Updated:
विज्ञापन
सरकार प्रत्येक किसानों के खेतों तक पानी पहुंचाने के लिए  संकल्पित : दीपक प्रधान

सरकार क्षेत्र के प्रत्येक किसानों के खेतों तक पानी पहुंचाने के लिए संकल्पित है. इसके लिए निचले स्तर से लेकर सभी तरह के कर्मियों के स्तर पर तेजी से काम हो रहा है.

विज्ञापन

झाझा. सरकार क्षेत्र के प्रत्येक किसानों के खेतों तक पानी पहुंचाने के लिए संकल्पित है. इसके लिए निचले स्तर से लेकर सभी तरह के कर्मियों के स्तर पर तेजी से काम हो रहा है. उक्त बातें शनिवार को सिंचाई प्रमंडल झाझा कार्यपालक अभियंता दीपक प्रधान ने उपस्थित किसानों व अन्य लोगों को संबोधित करते हुए कहा. उन्होंने कहा कि नागी व नकटी जलाशय से निसृत नहर में अंतिम छोर तक पानी पहुंचाने के लिए कमांड क्षेत्र के किसानों के साथ समय-समय पर कई तरह के कार्य होते रहे हैं. इसी उद्देश्य से किसानों के साथ हमलोग जुड़े हुए हैं. उन्होंने कहा कि किसान मित्रों के सहयोग से नागी व नकटी पर क्षेत्र से जुड़े सभी किसानों के खेतों तक पानी पहुंचे, इसके लिए हमलोग सभी कार्य कर रहे हैं. उन्होंने उपस्थित किसानों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि नागी व नकटी जलाशय से जो भी नहर निकला हुआ है, उसके अंतिम छोर तक कार्य किया जाना है. कार्यक्रम में मौजूद अधीक्षण अभियंता सिंचाई अंचल जमुई के दीपेंद्र कुमार रजक ने भी उपस्थित किसानों को भरोसा दिलाया. मौके पर झाझा विधानसभा पूर्व राजद प्रत्याशी राजेंद्र यादव, जिला परिषद सदस्य धर्मदेव यादव, जिला परिषद प्रतिनिधि राकेश कुमार सिंह, कामदेव यादव समेत बड़ी संख्या में कृषक मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
पंकज कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By पंकज कुमार सिंह

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन