ePaper

कदाचारमुक्त हुई बीए पार्ट थ्री की परीक्षा

Updated at : 16 Jun 2025 8:47 PM (IST)
विज्ञापन
कदाचारमुक्त हुई बीए पार्ट थ्री की परीक्षा

मुंगेर विश्वविद्यालय मुंगेर द्वारा आयोजित बीए पार्ट थ्री की परीक्षा पीपीवाई कॉलेज में सोमवार से प्रारंभ हुई.

विज्ञापन

चकाई. मुंगेर विश्वविद्यालय मुंगेर द्वारा आयोजित बीए पार्ट थ्री की परीक्षा पीपीवाई कॉलेज में सोमवार से प्रारंभ हुई जिसमें डीएसएम कॉलेज झाझा एवं डॉ अरविंद कुमार कॉलेज बिशनपुर के छात्र-छात्राओं का इस कॉलेज में परीक्षा केंद्र बनाया गया. पहले दिन की प्रथम पारी में 114 परीक्षार्थियों में से 113 ने परीक्षा दी बाकि एक अनुपस्थित रहा. वहीं दूसरी पाली में 276 में से 269 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी वहीं सात अनुपस्थित रहे. ये जानकारी पीपीवाई कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य सह केंद्राधीक्षक डॉ रविशंकर यादव ने दी. उन्होंने बताया कि परीक्षा दोनों पाली में शांतिपूर्ण एवं कदाचरमुक्त सम्पन्न हुई. वहीं इस मौके पर सुरक्षा व्यवस्था काफी सख्त रही. परीक्षा संचालन में परीक्षा नियंत्रक प्रो चंद्रशेखर पंडित, रामनारायण यादव, शरदेंदु शेखर, विजय कुमार, प्रमोद कुमार बाजपेयी, कृष्ण कुमार, करमचंद्र किस्कू, शुशीला कुमारी, संगीता कुमारी, रोहित कुमार यादव, शिव शक्ति, लाडली राज, रामकुमार, अमरनाथ रजक, बसंती कुमारी, राजीव कुमार, रमेश कुमार, नरेश चंद्र हैंब्रम, रघुवंश राय, श्यामसुंदर प्रसाद यादव, राजकुमार, राजेंद्र प्रसाद यादव, बिन्देश्वरि यादव आदि ने भाग लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन