ePaper

चित्रकला व लेखन प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखायी प्रतिभा

Updated at : 26 Feb 2026 9:03 PM (IST)
विज्ञापन
चित्रकला व लेखन प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखायी प्रतिभा

बिहार पुलिस सप्ताह जागरूकता अभियान के तहत गुरुवार को झाझा पब्लिक स्कूल परिसर में अंतर-विद्यालय चित्रकला एवं लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

झाझा. बिहार पुलिस सप्ताह जागरूकता अभियान के तहत गुरुवार को झाझा पब्लिक स्कूल परिसर में अंतर-विद्यालय चित्रकला एवं लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर तथा एसडीपीओ राजेश कुमार की उपस्थिति में संपन्न हुआ. प्रतियोगिता में सरकारी एवं गैर-सरकारी विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया. एसडीपीओ राजेश कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों को सामाजिक सरोकारों से जोड़ने का प्रयास किया गया. उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों ने ट्रैफिक जागरूकता, नशा उन्मूलन, साइबर अपराध से बचाव तथा महिला उत्पीड़न जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चित्रकला और लेखन के जरिए अपने विचार प्रस्तुत किए. प्रतियोगिता में लगभग 250 छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर सामाजिक जागरूकता का प्रभावी संदेश दिया. कार्यक्रम में कन्या विद्यालय, ब्राइट स्टार स्कूल, आदर्श मध्य विद्यालय एवं झाझा पब्लिक स्कूल सहित कई शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों ने भागीदारी निभाई. पुलिस पदाधिकारी छेवर राम ने दल-बल के साथ कार्यक्रम का संचालन अनुशासन एवं पारदर्शिता के साथ कराया. एसडीपीओ ने बताया कि प्रतिभागियों की चित्रकला एवं लेखन का निष्पक्ष मूल्यांकन किया जा रहा है तथा शुक्रवार को परिणाम घोषित कर विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा. उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से बच्चों में सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित होती है और समाज में सकारात्मक बदलाव का संदेश पहुंचता है.

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन