घर के दरवाजे से खड़ी बाइक हुई चोरी, जांच में जुटी पुलिस

Updated:
विज्ञापन
घर के दरवाजे से खड़ी बाइक हुई चोरी, जांच में जुटी पुलिस

केशोफरका गांव में घर के दरवाजे से बाइक की चोरी हो गयी.

विज्ञापन

सोनो. केशोफरका गांव में घर के दरवाजे से बाइक की चोरी हो गयी. इस गांव के निवासी बालमुकुंद मंडल के पुत्र गुड्डू कुमार की हीरो स्प्लेंडर बाइक बीआर 46 एम 8283 बीते 25 जुलाई की शाम रोज की तरह घर के दरवाजे के समीप खड़ी थी. रात गुड्डू की मां देखी कि बाइक जहां खड़ा था वहां से गायब है. घर के लोगों ने अपने स्तर से बाइक की कई दिनों तक काफी खोजबीन की, लेकिन बाइक का कोई सुराग नहीं मिला. इसके बाद घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गयी. थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार ने बताया कि आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है और मामले की जांच की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
पंकज कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By पंकज कुमार सिंह

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन