कुर्की करने गयी पुलिस के हत्थे चढ़ा आरोपित

Updated:
विज्ञापन
कुर्की करने गयी पुलिस के हत्थे चढ़ा आरोपित

थाना क्षेत्र के बलियाडीह गांव में पुराने मामले में लंबे समय से फरार चल रहे नरसिंह दास को पुलिस ने रविवार को कुर्की से पहले ही गिरफ्तार कर लिया.

विज्ञापन

झाझा. थाना क्षेत्र के बलियाडीह गांव में पुराने मामले में लंबे समय से फरार चल रहे नरसिंह दास को पुलिस ने रविवार को कुर्की से पहले ही गिरफ्तार कर लिया. न्यायालय के आदेश पर रविवार को एएसआई धर्मेंद्र सिंह दलबल के साथ उक्त गांव में कुर्की की कार्रवाई के लिए पहुंचे थे. जैसे ही उन्होंने नरसिंह दास के घर पर कुर्की की प्रक्रिया शुरू की. तभी उसकी पत्नी ने कार्रवाई रोकते हुए बताया कि उसका पति पास के ही एक घर में छिपा है. सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत दबिश दी और नरसिंह दास को गिरफ्तार कर लिया. थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि वह लंबे समय से एक मामले में फरार चल रहा था. न्यायालय के आदेश पर कार्रवाई की गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
पंकज कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By पंकज कुमार सिंह

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन