हत्या मामले में फरार नामजद गिरफ्तार

थानाक्षेत्र के चिल्को गांव में बुजुर्ग दंपती की हत्या करने के मामले में पुलिस ने फरार चल रहे एक आरोपित को शुक्रवार को गिरफ्तार किया है.
झाझा. थानाक्षेत्र के चिल्को गांव में बुजुर्ग दंपती की हत्या करने के मामले में पुलिस ने फरार चल रहे एक आरोपित को शुक्रवार को गिरफ्तार किया है. थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि बीते 17 मार्च को जागेश्वर भुल्ला और उसकी पत्नी जासो देवी की हत्या उसी के गांव से 1 किलोमीटर दूर अंधविश्वास में हुई थी. इसमें उसके पुत्र द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराने के बाद चार लोगों की गिरफ्तारी 24 घंटे में कर ली गयी थी. एक नामजद आरोपित बेलाटांड़ गांव के रहने वाले लालो पुजहर फरार चल रहा था. पुलिस को उसके बारे में सूचना मिली कि वह चिल्को मशान घाट के पास आया हुआ है. जिसके बाद पुलिस बल के साथ उसे गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार आरोपित पर कागजी कार्रवाई करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




