ePaper

संकुल स्तरीय खेलकूद में दिखायी प्रतिभा

Updated at : 24 May 2025 10:21 PM (IST)
विज्ञापन
संकुल स्तरीय खेलकूद में दिखायी प्रतिभा

सफल छात्र- छात्राओं के बीच प्रमाण पत्र का किया वितरण

विज्ञापन

झाझा. प्लस टू उत्क्रमित उच्च विद्यालय चितोचक के प्रांगण में शनिवार को संकुल स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन प्रधानाध्यापक रामदेव दास की अध्यक्षता में हुआ. खेल व मंच का संचालन वरीय शिक्षक नागेश्वर तुरी ने किया. खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय की छात्रा आरूषी कुमारी, रिया कुमारी, दुर्गाराम, छोटी कुमारी आदि द्वारा अथितियों का स्वागत गान गाकर शुरू किया गया. कार्यक्रम में मौजूद मुख्य अतिथि जिला पार्षद प्रतिनिधि राकेश कुमार सिंह ने छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के तहत संपूर्ण बिहार में प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत कर खेल जगत में हौसला बढ़ा रही है. इससे छात्र-छात्राओं में नई ऊर्जा का संचार एवं शिक्षा ग्रहण करने की रुचि बढ़ रही है. खेल से न सिर्फ स्वास्थ्य अच्छा होता है, बल्कि इसे कैरियर के रूप में भी अपनाया जा सकता है. मौके पर प्रभारी प्रधानाध्यापिका अंजना शर्मा, उमेश कुमार यादव, जितेंद्र कुमार यादव, भोला कुमार, दिनेश कुमार पंडित, देवेश कुमार, प्रमोद कुमार सिंह, शिवनारायण रावत, आयुष राय, अहमद फैजुल्ला, पवन सिंह, अनिल कुमार दास, धर्मेंद्र कुमार, अखंड ज्योति कुमारी, सुनीता कुमारी, पूजा कुमारी, मोनिका कुमारी, ज्योति कुमारी, वार्ड सदस्य राजेश कुमार समेत दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन