घटिया एमडीएम मिलने पर छात्रों थाली लेकर किया प्रदर्शन, निकाला था कीड़ा

Published by :PANKAJ KUMAR SINGH
Published at :05 May 2026 6:43 PM (IST)
विज्ञापन
घटिया एमडीएम मिलने पर छात्रों थाली लेकर किया प्रदर्शन, निकाला था कीड़ा

प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय केंडीह में मध्याह्न भोजन योजना के तहत मिल रहे खाने की गुणवत्ता सही नहीं होने को लेकर बच्चे आक्रोशित होकर जमकर प्रदर्शन किया

विज्ञापन

प्रखंड क्षेत्र के केंडीह विद्यालय का है मामला फोटो 16 हाथ में थाली लेकर विरोध जताते स्कूल छात्र, फोटो 17 विद्यालय में फेंका गया खाना खैरा. प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय केंडीह में मध्याह्न भोजन योजना के तहत मिल रहे खाने की गुणवत्ता सही नहीं होने को लेकर बच्चे आक्रोशित होकर जमकर प्रदर्शन किया. इसको लेकर मंगलवार को दर्जनों की संख्या में छात्र ने अपने हाथों में थाली लेकर विरोध जताया. छात्रों ने बताया कि स्कूल में मिलने वाला खाना बेहद ही निम्न स्तर का है. उन्होंने बताया कि विद्यालय की छात्रा शिवानी कुमारी जब बीते सोमवार को खाना खा रही थी, तब उसमें कीड़ा निकल आया था. अक्सर ही विद्यालय में मिलने वाला खाना खराब होता है. जिसके बाद सारा खान फेंकना पड़ता है. छात्रों ने बताया कि स्कूल में अगर बेहतर खाना नहीं मिलता तो हमारी तबीयत भी कई बार खराब हो जाती है. इसको लेकर छात्रों ने प्रदर्शन किया तथा खाने के स्तर में सुधार करने की मांग की. विद्यालय के प्रधान अमरजीत सिंह ने बताया कि इसे लेकर पूर्व में कई बार विभाग को इसकी सूचना दी गई है. प्रखंड से लेकर जिला स्तरीय पदाधिकारी को भी कहा गया है. परंतु उनके द्वारा केवल खानापूर्ति कर दी गयी और आज तक छात्रों को वैसा ही खाना मिल रहा है. उन्होंने बताया कि विद्यालय में छात्रों को अच्छा खाना मिले इसे लेकर विभाग को पहल करने की आवश्यकता है.

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन