बिहार में मूर्ति विसर्जन के दौरान हर्ष फायरिंग, सिर में गोली लगने से छात्र की मौत

Updated at :08 Feb 2025 9:13 AM
विज्ञापन
bihar crime

सांकेतिक तस्वीर

Bihar Crime News: बिहार के जमुई जिले में शुक्रवार की रात एक दुखद घटना घटी. जहां सरस्वती प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुई हर्ष फायरिंग में 16 वर्षीय छोटू कुमार सिंह की मौत हो गई.

विज्ञापन

Bihar Crime News: बिहार के जमुई जिले में शुक्रवार की रात एक दुखद घटना घटी. जहां सरस्वती प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुई हर्ष फायरिंग में 16 वर्षीय छोटू कुमार सिंह की मौत हो गई. यह घटना खैरा थाना क्षेत्र के सगदाहा गांव की बताई जा रही है. छोटू डीजे पर बैठा हुआ था, वहीं विसर्जन जुलूस में शामिल लोग नाच-गा रहे थे. इसी दौरान हर्ष फायरिंग में एक गोली उसके सिर में जा लगी. घायल अवस्था में उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया. जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

परिजनों का आरोप पुरानी रंजिश में मारी गोली

बता दें कि मृतक के परिजनों ने राजन उर्फ बब्बू और मृतक के चचेरे भाई विशाल कुमार पर गोली चलाने का आरोप लगाया है. परिवार का आरोप है कि पुरानी रंजिश की वजह से राजन ने छोटू की गोली मारकर हत्या कर दी है. बता दें कि छोटू तीन भाइयों में सबसे छोटा था और उसकी दो बहनें भी हैं. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

Also Read: शराब के नशे में धुत बिहार के हेडमास्टर का वीडियो देखिए, झूमते हुए पहुंचा स्कूल और कर दिया ये कांड

पुलिस ने क्या कहा?

SDPO सतीश सुमन ने बताया कि पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. खैरा थाना की पुलिस ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची थी. घटना के बाद पूरे गांव में तनाव का माहौल है. स्थानीय प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपील की है.

बिहारी की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन