ePaper

एर्नाकुलम और पटना के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन

Updated at : 18 Jul 2025 9:09 PM (IST)
विज्ञापन
एर्नाकुलम और पटना के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन

रेलवे यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को कम करने के लिए रेलवे विभाग ने एर्नाकुलम और पटना के बीच अप-डाउन में स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है.

विज्ञापन

झाझा. रेलवे यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को कम करने के लिए रेलवे विभाग ने एर्नाकुलम और पटना के बीच अप-डाउन में स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है. आसनसोल मंडल सूचना पदाधिकारी बी बाउरी ने बताया कि गाड़ी संख्या 06085 एर्नाकुलम-पटना स्पेशल ट्रेन आगामी 25 जुलाई से 15 अगस्त के बीच प्रत्येक शुक्रवार को एर्नाकुलम से रात्रि के 11:00 बजे प्रस्थान करेगी. यह ट्रेन चार ट्रिप लगाएगी और यात्रा के चौथे दिन सुबह 03:30 बजे पटना पहुंचेंगी. उन्होंने बताया कि गाड़ी संख्या 06086 पटना-एर्नाकुलम स्पेशल ट्रेन आगामी 28 जुलाई से 18 अगस्त के बीच प्रत्येक सोमवार को पटना से रात्रि के 11:45 बजे प्रस्थान करेगी. यह ट्रेन चार ट्रिप लगाएगी और यात्रा के चौथे दिन पूर्वाह्न 10:30 बजे एर्नाकुलम पहुंचेगी. यह ट्रेन मार्ग में दोनों दिशा में दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन, जामताड़ा, मधुपुर, जसीडीह,झाझा, जमुई आदि स्टेशनों पर रुकेगी.इस स्पेशल ट्रेन में सामान्य द्वितीय श्रेणी, शयनयान श्रेणी और वातानुकूलित सुविधाएं उपलब्ध होंगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MD. TAZIM

लेखक के बारे में

By MD. TAZIM

MD. TAZIM is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन