ePaper

सिकंदरा पुलिस ने 29 कार्टून शराब की जब्त

Updated at : 15 Oct 2024 10:00 PM (IST)
विज्ञापन
सिकंदरा पुलिस ने 29 कार्टून शराब की जब्त

ठठेरा टोली में छापेमारी के दौरान मिली सफलता

विज्ञापन

सिकंदरा. नगर क्षेत्र अंतर्गत पुरानी दुर्गा स्थान के समीप स्थित ठठेरा टोली के एक घर से पुलिस ने मंगलवार को भारी मात्रा में शराब बरामद की. इस दौरान तस्कर भागने में सफल रहा. वहीं पुलिस ने शराब बरामदगी के बाद घर को सील कर दिया. थानाध्यक्ष मिंटु कुमार सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि ठठेरा टोली स्थित एक घर में काफी मात्रा में शराब की खेप छिपा कर रखा गया है. सूचना के आधार पर छापेमारी में ठठेरा टोली स्थित राहुल कुमार पिता स्व मोहन ठठेरा के घर से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद हुई. थानाध्यक्ष ने बताया कि रॉयल स्टैग कंपनी के 29 कार्टून में 750 एमएल के 348 बोतल में 261 लीटर शराब बरामद हुई. थानाध्यक्ष ने बताया कि शराब को जब्त कर थाना लाया गया है. फिलहाल राहुल ठठेरा के घर को सील कर दिया गया है. उन्होंने कहा कि जांच पड़ताल की जा रही है. इस सिंडिकेट में शामिल अन्य सदस्यों की पहचान कर उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन