गणेशोत्सव पर स्कूली बच्चों ने दी आकर्षक प्रस्तुति

Updated:
विज्ञापन
गणेशोत्सव पर स्कूली बच्चों ने दी आकर्षक प्रस्तुति

प्रखंड मुख्यालय स्थित रिच लुक पब्लिक स्कूल में सोमवार को गणेशोत्सव का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

झाझा. प्रखंड मुख्यालय स्थित रिच लुक पब्लिक स्कूल में सोमवार को गणेशोत्सव का आयोजन किया गया. विद्यालय के संचालक अभिषेक कुमार सिंह के निर्देशन में छात्र-छात्राओं ने बाल गणेश, रिद्धि सिद्धि, राघव, राधिका के अलावा कई तरह की वेष-भूषा बनाकर एक-से-बढ़कर-एक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी. इस दौरान छोटे-छोटे बच्चों की गणेश वंदना व अन्य प्रस्तुति की जमकर सराहना की. निदेशक अभिषेक ने बताया कि छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास को लेकर पढ़ाई के साथ-साथ समय-समय पर इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है. इस तरह के कार्यक्रम से बच्चों को अपने अपनी सभ्यता व संस्कृति की जानकारी मिलती है. कार्यक्रम में शामिल छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन के लिए पारितोषिक भी वितरण किया गया. इस दौरान सभी शिक्षक-शिक्षिका, छात्र-छात्रा व उनके अभिभावक गण मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
पंकज कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By पंकज कुमार सिंह

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन