गिद्धौर में नियम निष्ठा के साथ संपन्न हुई मां काली की सलौनी पूजा

Updated:
विज्ञापन
गिद्धौर में नियम निष्ठा के साथ संपन्न हुई मां काली की सलौनी पूजा

प्रखंड के बाबू टोला अवस्थित काली मंदिर प्रांगण में मंगलवार को मां काली की सलौनी पूजा पूरे नियम निष्ठा के साथ संपन्न हुई.

विज्ञापन

गिद्धौर. प्रखंड के बाबू टोला अवस्थित काली मंदिर प्रांगण में मंगलवार को मां काली की सलौनी पूजा पूरे नियम निष्ठा के साथ संपन्न हुई. बतातें चलें कि पतसंडा वासी द्वारा विद्वान पंडित शालिग्राम पांडेय, डब्लू पांडेय, बबलू पांडे व ग्रामीणों द्वारा गठित पूजा समिति सदस्यों के सहयोग से मां काली की सलौनी पूजा करवायी गयी. इस दौरान श्रद्धालुओं द्वारा मां काली की पूजा अर्चना कर अपने व अपने परिजनों के सुख समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना की. वहीं मां काली को बकरे की बली भी चढ़ायी गयी. दोपहर से ही मां काली की पूजा अर्चना करने के लिये मंदिर परिसर में भक्त आते जाते देखे गए. इस मौके पर पल्लव पांडेय, मनीष राजीव सिंह, राहुल सिंह, मोनू सिंह, सौरभ पांडेय के अलावे सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे. मौके पर पूजा समिति के युवा सदस्यों द्वारा प्रसाद भी वितरण किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
पंकज कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By पंकज कुमार सिंह

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन