प्रभात खबर के कवि सम्मेलन में देशभर के ख्याति प्राप्त कवि देंगे अपनी प्रस्तुति

Updated:
विज्ञापन
प्रभात खबर के कवि सम्मेलन में देशभर के ख्याति प्राप्त कवि देंगे अपनी प्रस्तुति

28 मई को गांधी मैदान, जमुई बनेगा हास्य-व्यंग्य के साथ शृंगार रस और राष्ट्रप्रेम से ओतप्रोत कविताओं का केंद्र

विज्ञापन

जमुई. आगामी 28 मई को जमुई हास्य-व्यंग्य के साथ शृंगार रस और राष्ट्रप्रेम से ओतप्रोत कविताओं की गूंज से गुंजायमान होगा. प्रभात खबर की अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का भव्य आयोजन गांधी मैदान, जमुई में किया जा रहा है. इस कवि सम्मेलन में देश के कोने-कोने से आये ख्यातिप्राप्त कवि अपनी भावनाओं, विचारों और व्यंग्यबाणों से श्रोताओं को भावविभोर करेंगे. यह कार्यक्रम संध्या 6:00 बजे से आरंभ होगा और इसमें आम जनता के लिए नि:शुल्क प्रवेश की सुविधा रहेगी.

शंभु शिखर (दिल्ली): हास्य और व्यंग्य का तीखा तेवर

शंभु शिखर देश के सबसे लोकप्रिय मंचीय कवियों में से एक हैं. वे टीवी शो “ वाह! वाह! क्या बात है ” और “इंडियाज गॉट टैलेंट” में अपनी उपस्थिति से राष्ट्रीय पहचान बना चुके हैं. सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर आधारित उनके व्यंग्य श्रोताओं को हंसी के साथ-साथ सोचने पर भी मजबूर करते हैं.

मुमताज़ नशीम (उत्तर प्रदेश): श्रृंगार रस की सशक्त कवयित्री

मुमताज नशीम एक संवेदनशील कवयित्री हैं, जिनकी शायरी में प्रेम, पीड़ा और सामाजिक सरोकारों का खूबसूरत समन्वय देखने को मिलता है. वे कई राष्ट्रीय मंचों की शोभा बढ़ा चुकी हैं और उनकी रचनाएं युवाओं और महिलाओं के बीच खासा लोकप्रिय हैं.

अशोक चारण (राजस्थान): ओज और वीर रस के प्रतिनिधि कवि

अशोक चारण अपनी ओजपूर्ण कविताओं और राष्ट्रप्रेम से ओतप्रोत प्रस्तुति के लिए प्रसिद्ध हैं. उनका काव्य पाठ हर बार श्रोताओं में जोश भर देता है. उनकी कविताएं देशभक्ति की भावना को जागृत करती हैं और युवाओं को प्रेरित करने वाली होती हैं.

पार्थ नवीन (बिहार): युवा सोच की आवाज

पार्थ नवीन, बिहार के उभरते युवा कवि हैं जो अपनी सशक्त और समसामयिक कविताओं के लिए पहचाने जाते हैं. सामाजिक मुद्दों, प्रेम, संघर्ष और युवा चेतना को लेकर उनकी लेखनी में ताजगी और गंभीरता दोनों देखने को मिलती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
पंकज कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By पंकज कुमार सिंह

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन