ePaper

बैंक ऋण धारकों की गिरफ्तारी के लिए चलाया छापेमारी अभियान

Updated at : 08 Sep 2025 9:29 PM (IST)
विज्ञापन
बैंक ऋण धारकों की गिरफ्तारी के लिए चलाया छापेमारी अभियान

दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक ऋण वसूली अभियान पूरे जोर शोर से चला रही है. ऋण जमा नहीं करने वाले ऋण धारकों पर कार्रवाई करना भी शुरू कर दिया है.

विज्ञापन

लक्ष्मीपुर. दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक ऋण वसूली अभियान पूरे जोर शोर से चला रही है. ऋण जमा नहीं करने वाले ऋण धारकों पर कार्रवाई करना भी शुरू कर दिया है. कई ऋणधारकों को नोटिस के साथ-साथ घर घर जाकर अंतिम चेतावनी के अलावे गिरफ्तारी अभियान चला रही हैं. साथ ही माइक द्वारा प्रचार प्रसार भी करवा रही है. नोटिस के बाद भी ऋण जमा नहीं करने वाले ऋण धारकों के विरुद्ध कुर्की जब्ती की भी कार्रवाई कर रही है. इसी कड़ी में सोमवार को प्रखंड अंतर्गत दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक के मटिया शाखा द्वारा शाखा प्रबंधक गौरव कुमार, सर्टिफिकेट अधिकारी सौरभ कुमार सिंह, अधिकारी अमित आलोक तथा लक्ष्मीपुर थाना के पुलिस पदाधिकारी के साथ प्रखंड अंतर्गत गौरा, हिरंबा तथा सिंघिया गांव में ऋण वसूली अभियान चलाया. इस दौरान ऋण धारकों को अंतिम चेतावनी देते हुए कहा गया कि जल्द से जल्द ऋण को चुकता कर दे, वर्ना कुर्की जब्ती की जायेगी. इसके अलावा ऋण धारकों को कहा जा रहा है कि दो चार दिनों के अंदर ऋण जमा कर अपने ऋण खाता को एनपीए से बाहर करवा ले. नहीं तो बैंक कानूनी कार्रवाई के लिए बाध्य हो जायेगी. इसके बाद कोई भी समझौता बैंक नहीं कर सकती है. साथ ही यह भी कहा गया कि संबंधित ऋण का निष्पादन आगामी 13 सितंबर को लगने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत में वरीय पदाधिकारी की देखरेख में करवा कर ऋण से छुटकारा प्राप्त कर सकते हैं. इसके अलावा बैंक ने जिन ऋण धारकों के विरुद्ध वारंट जारी किया था उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी भी की, लेकिन वारंटी घर से फरार पाये गये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन