आवास सहायक की कार्यशैली पर जनप्रतिनिधियों ने उठाये सवाल
Author :Prabhat Khabar News Desk
Published by :Prabhat Khabar News Desk
Updated at :31 Jan 2025 9:29 PM
विज्ञापन

आवास सहायक पर मनमाने तरीके से काम करने का आरोप लगाते हुए पंचायत के मुखिया, उपमुखिया, पंचायत समिति सदस्य सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने उनके कार्यशैली पर सवाल खड़े किए है.
विज्ञापन
सोनो. केशोफरका पंचायत के आवास सहायक पर मनमाने तरीके से काम करने का आरोप लगाते हुए पंचायत के मुखिया, उपमुखिया, पंचायत समिति सदस्य सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने उनके कार्यशैली पर सवाल खड़े किए है. योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर जनप्रतिनिधियों के साथ उनका विवाद गहराता जा रहा है. मुखिया गणेश तुरी और अन्य जनप्रतिनिधियों ने आरोप लगाया कि आवास सहायक मनमाने तरीके से कार्य कर रहे हैं. पात्र लाभार्थियों को दरकिनार कर अपात्र लोगों को प्राथमिकता दी जा रही है. सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता की कमी है जिससे ग्रामीणों में भारी असंतोष है. पंचायत के कई प्रतिनिधियों ने आवास सहायक के कार्यशैली पर गंभीर आरोप लगाते हुए उनके विरुद्ध मोर्चा खोल दिया है. मुखिया गणेश तूरी, पंचायत समिति सदस्य गिरिजा देवी, रामनरेश सिंह, उपमुखिया निशिकांत कुमार, वार्ड सदस्य अनीता देवी, कमरुद्दीन अंसारी, मनजीत कुमार सिंह, ओंकार पासवान, रेखा देवी, सावित्री देवी ने आवास सहायक के विरोध में डीएम को आवेदन दिया है और उन्हें तत्काल हटाने की मांग की है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










