अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गये जन वितरण विक्रेता

Updated at :01 Feb 2025 9:05 PM
विज्ञापन
अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गये जन वितरण विक्रेता

फेयर प्राइस डीलर एसोसिएशन के बैनर तले शनिवार को अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गये हैं.

विज्ञापन

सोनो. फेयर प्राइस डीलर एसोसिएशन के बैनर तले शनिवार को अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गये हैं. हड़ताल पर जाने से पहले फेयर प्राइस डीलर एसोसिएशन के बैनर तले शनिवार को संघ के सदस्यों का एक दिवसीय बैठक प्रखंड कार्यालय परिसर में की. बैठक की अध्यक्षता संघ के प्रखंड अध्यक्ष शिव शरण पांडेय ने की. बैठक में सर्वसम्मति से सदस्यों ने शनिवार से फरवरी से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया गया. यह हड़ताल आठ सूत्री मांगों को लेकर पटना में आमरण अनशन पर बैठे साथी के समर्थन में की गयी है. बैठक के बाद संघ की ओर से प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को एक पत्र दिया गया. पत्र में कहा गया कि हड़ताल अवधि में खाद्यान्न उठाव व वितरण बंद रहेगा. विक्रेताओं ने बताया कि एसएफसी से बिचौलियों पर पूर्ण प्रतिबंध व सही तौल के साथ खाद्यान्न देना सुनिश्चित करने, खाद्यान्न वितरण के जगह का किराया व स्टेशनरी राशि देने, पॉश मशीन की मरम्मत की राशि देने, अनुकंपा में उम्र सीमा खत्म करने और जन वितरण दुकान संचालन हेतु विक्रेताओं को 30 हजार रुपए प्रतिमाह मानदेय देने की हमारी मांग पर सरकार को ध्यान देते हुए उसे मानना चाहिए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन