पढ़ाई में ध्यान केंद्रित के लिए योगभ्यास जरूरी – प्राचार्य अरुण सिन्हा

Updated:
विज्ञापन
पढ़ाई में ध्यान केंद्रित के लिए योगभ्यास जरूरी – प्राचार्य अरुण सिन्हा

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर बीते शनिवार को न्यू संत जेवियर हाई स्कूल घोरमो चकाई में बच्चों ने योगाभ्यास किया.

विज्ञापन

सरौन. अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर बीते शनिवार को न्यू संत जेवियर हाई स्कूल घोरमो चकाई में बच्चों के द्वारा योग आसन किया गया. कक्षा नर्सरी से दसवीं तक के सभी विद्यार्थियों द्वारा पूरे उल्लास के साथ योगाभ्यास किया गया. विद्यालय के प्राचार्य अरुण कुमार सिन्हा ने सभी को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की बधाई देते हुए बच्चों को योग के फायदे के बारे में बताया और उन्हें प्रतिदिन थोड़ा थोड़ा योगासन करने की सलाह दी जिससे उनका स्वास्थ्य सही बना रहे और पढ़ाई एवं अन्य गतिविधियों में ध्यान केंद्रित करने में आसानी हो.इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक एवं शिक्षिकगण उपस्थित थे तथा इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अपनी भूमिका निभाई. वहीं इसके अलावा न्यू संत जेवियर हाई स्कूल सरस्वती बटपार में भी विद्यालय इंचार्ज राकेश कुमार के नेतृत्व में योगासन किया गया. इस दौरान विद्यायल शिक्षक व छात्रगण मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
पंकज कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By पंकज कुमार सिंह

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन