अतिक्रमण पर चला नप का डंडा, 35 सौ रुपये वसूला जुर्माना

Updated at :31 Jan 2025 6:56 PM
विज्ञापन
अतिक्रमण पर चला नप का डंडा, 35 सौ रुपये वसूला जुर्माना

सड़क को अतिक्रमण कर दुकान लगाने वाले लोगों पर शुक्रवार को नगर परिषद व स्थानीय पुलिस की मदद से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया.

विज्ञापन

टाउन हॉल के समीप सब्जी, फल की दुकान लगाने का निर्देश, झाझा. सड़क को अतिक्रमण कर दुकान लगाने वाले लोगों पर शुक्रवार को नगर परिषद व स्थानीय पुलिस की मदद से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया. इस कारण अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया. जानकारी देते स्वच्छता व अवशिष्ट पदाधिकारी मोनिका कुमारी ने बताया कि उच्च अधिकारी के निर्देश पर यह अभियान चलाया गया है. उन्होंने बताया कि सड़क पर अतिक्रमण करने पर बाजार में हर हमेशा लोगों को जाम का सामना करना पड़ता था. जिससे उन्हें आने जाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था. जाम के कारण स्कूली वाहन, एंबुलेंस, प्रशासन की वाहन भी जाम में फंस जाते थे. इस दौरान मुख्य बाजार में मिठाई दुकानदार, कपड़ा, राशन दुकानदार द्वारा अपने दुकान की सीमा से बाहर निकालकर छज्जा बनाकर रखे हुए थे. वैसे दुकान में नप कर्मी पहुंचकर छज्जा को तोड़ते हुए उनका सामान जब्त किया. कई दुकानदार सड़क किनारे बने नाला के ऊपर स्लैब पर कब्जा किए हुए थे. वैसे लोगों को नाला से हटाया गया. इसके अलावे थाना की दीवार के समीप सजे फल-सब्जी दुकान को भी हटाया गया. सड़कों पर ठेला लगाकर सब्जी, फल की दुकान चला रहे दुकानदार की सामग्री भी जब्त की. इस दौरान ऐसे लोगों से 35 सौ रुपये जुर्माना भी वसूला गया. कार्रवाई देखकर आनन-फानन में कई दुकानदार स्वयं दुकान को हटाने लगा. उन्होंने बताया कि पुरानी बाजार स्थित टाउन हॉल के समीप जमीन मुहैया करवाया गया. लोगों को उसी जगह सब्जी, फल की दुकान लगाने का निर्देश भी दिया गया है. लेकिन दुकानदार निर्देश का पालन नहीं करते थे. उन्होंने सड़क किनारे लगे दुकानदारों को कड़ी हिदायत देते हुए कहा कि कचहरी के पास जाकर अपना सब्जी मंडी लगावें. दोबारा सड़क किनारे देखे जाने पर कानूनी कार्रवाई के साथ जुर्माना भी लगाया जायेगा. मौके पर कई पुलिस पदाधिकारी व नप कर्मी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन