पुलिस ने 50 हजार के इनामी कुख्यात अपराधी को किया गिरफ्तार

Author Md. tazim
Updated:
विज्ञापन
पुलिस ने 50 हजार के इनामी कुख्यात अपराधी को किया गिरफ्तार

पुलिस ने जिले के चंद्रदीप थाना क्षेत्र से एक 50 हजार के इनामी कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

जमुई. पुलिस ने जिले के चंद्रदीप थाना क्षेत्र से एक 50 हजार के इनामी कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपराधी जमुई जिले के टॉप टेन मोस्ट वांटेड की लिस्ट में शामिल था. गिरफ्तार अपराधी पर चंद्रदीप थाना में आधा दर्जन से भी अधिक संगीन मामले दर्ज हैं. इसे लेकर पुलिस अधीक्षक विश्वजीत दयाल ने बताया कि पुलिस ने जमुई जिले के चंद्रदीप थाना क्षेत्र के सोनखार निवासी मंजीत कुमार सिंह, पिता मनोज सिंह को गिरफ्तार किया है. जिस पर 50 हजार रुपए का इनाम रखा गया था. एसपी ने बताया कि सूचना मिली थी कि मंजीत कुमार आढा से अलीगंज की तरफ जा रहा है. जिसे एसटीएफ एवं चंद्रदीप थाना की गश्ती टीम के सहयोग से नाटापुल के पास से गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तार मंजीत कुमार सिंह पर चंद्रदीप थाना आर्म्स एक्ट सहित कई मामला दर्ज है. एसपी ने बताया कि गिरफ्तारी दल में चंद्रदीप थाना के पुलिस अवर निरीक्षक संजय कुमार सिंह, एसटीएफ के पदाधिकारी एवं सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
मो. ताजिम

लेखक के बारे में

By मो. ताजिम

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से स्नातक कर 2018 से अलग-अलग हिंदी न्यूज चैनलों में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं. न्यूज नेशन में बतौर एसोसिएट प्रोड्यूसर दो साल का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर, बिहार में समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. आसपास घटने वाली चीजों पर बारीकी से नजर बनाए रखना और उसका विश्लेषण कर सरल और समझने योग्य तरीके से खबरों को पेश करने में विशेषज्ञता.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन