बटिया निवासी पिंटू ने नेपाल में कराटे में लहराया परचम, जीता कांस्य पदक

प्रखंड क्षेत्र के बटिया निवासी सुरेश यादव व कौशल्या देवी के पुत्र पिंटू कुमार यादव ने नेपाल में कराटे प्रतियोगिता में परचम लहराया है.
प्रतिनिधि, सोनो प्रखंड क्षेत्र के बटिया निवासी सुरेश यादव व कौशल्या देवी के पुत्र पिंटू कुमार यादव ने नेपाल में कराटे प्रतियोगिता में परचम लहराया है. नेपाल के झापा मेचीनगर में बीते 24 व 25 मई को आयोजित 11 वीं अंतरराष्ट्रीय मेयर कप कराटे प्रतियोगिता में पिंटू ने कांस्य पदक जीता है. नेपाल कराटे दो फेडरेशन से संबद्ध नेपाल शीटू रियू कराटे दो एसोसिएशन द्वारा आयोजित इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में पिंटू ने बेहतर प्रदर्शन कर न सिर्फ अपने देश व प्रदेश का गौरव बढ़ाया बल्कि सोनो प्रखंड का भी नाम रौशन किया है. पिंटू ने बताया कि पटना के इंस्टीट्यूट ऑफ डायनामिक मार्टियाल आर्ट्स में वह प्रशिक्षण लेकर अपना अभ्यास करते हैं. ये इंस्टीट्यूट अंतरराष्ट्रीय कराटे खिलाड़ी जाबीर अंसारी द्वारा संचालित किया जा रहा है. पिंटू ने इस सफलता का श्रेय अपने माता पिता के अलावे उक्त इंस्टिट्यूट के कोच को दिया है. उसके इस उपलब्धि पर चाहने वालों ने उसे बधाई दिया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By पंकज कुमार सिंह
पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










