बच्चों ने बिहारी व्यंजन बनाकर शिक्षकों का मन मोहा

Updated:
विज्ञापन
बच्चों ने बिहारी व्यंजन बनाकर शिक्षकों का मन मोहा

प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय, बरदघट्टा में समर कैंप का आयोजन किया गया. इस अवसर पर विद्यालय प्रधानाध्यापक चुनचुन कुमार के देखरेख में विद्यालय छात्र-छात्राओं ने बिहार के मुख्य व्यंजनों को तैयार करने में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया.

विज्ञापन

गिद्धौर. प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय, बरदघट्टा में समर कैंप का आयोजन किया गया. इस अवसर पर विद्यालय प्रधानाध्यापक चुनचुन कुमार के देखरेख में विद्यालय छात्र-छात्राओं ने बिहार के मुख्य व्यंजनों को तैयार करने में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया. कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने आमगुरा, आचार, आलू चिप्स, चना का सत्तू, दाल पूरी जैसे विभिन्न व्यंजनों को तैयार कर उन्हें उत्साह के साथ विद्यालय शिक्षक शिक्षिकाओं के समक्ष प्रस्तुत किया. कार्यक्रम के अवसर पर विद्यालय सहायक शिक्षक अजय कुमार, शिक्षिका पूर्णिमा कुशवाहा ने छात्र छात्राओं का मार्गदर्शन किया एवं उनके प्रतिभा की सराहना की. प्रधानाध्यापक चुनचुन कुमार ने सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि कार्यक्रम का मूल उद्देश्य बच्चों में रचनात्मकता का विकास कर उन्हें अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोड़े रखना है. वहीं सहायक शिक्षक अजय कुमार ने बच्चों द्वारा तैयार किये गये बिहारी व्यंजनों को चख कर बच्चों के लगनशीलता की सराहना की. कार्यक्रम का संचालन विद्यालय शिक्षिका पूर्णिमा कुशवाहा द्वारा किया गया. और उन्होंने विद्यालय छात्रों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई दी. इस अवसर पर विद्यालय छात्र शुभलता कुमारी, निशा रानी, आरुषि पटेल,अंशु कुमारी, मोहम्मद जुबेर, अंकित कुमार के अलावे कई शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
पंकज कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By पंकज कुमार सिंह

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन