ePaper

देवघर-जसीडीह-झाझा-किउल-नवादा-गया-डीडीयू के रास्ते गोड्डा और दौराई (अजमेर) के मध्य एक नई ट्रेन का होगा परिचालन

Updated at : 28 Jul 2025 10:06 PM (IST)
विज्ञापन
देवघर-जसीडीह-झाझा-किउल-नवादा-गया-डीडीयू के रास्ते गोड्डा और दौराई (अजमेर) के मध्य एक नई ट्रेन का होगा परिचालन

देवघर-जसीडीह-झाझा-किउल-नवादा-गया-डीडीयू के रास्ते गोड्डा और दौराई (अजमेर) के मध्य एक नई ट्रेन अप-डाउन दौराई-गोड्डा-दौराई एक्सप्रेस का परिचालन प्रारंभ किया जा रहा है.

विज्ञापन

झाझा. देवघर-जसीडीह-झाझा-किउल-नवादा-गया-डीडीयू के रास्ते गोड्डा और दौराई (अजमेर) के मध्य एक नई ट्रेन अप-डाउन दौराई-गोड्डा-दौराई एक्सप्रेस का परिचालन प्रारंभ किया जा रहा है. इसका नियमित परिचालन दौराई से आगामी 03 अगस्त से प्रत्येक रविवार को तथा गोड्डा से आगामी 05 अगस्त से प्रत्येक मंगलवार को किया जाएगा. सीपीआरओ एसचंद्र ने बताया कि इस ट्रेन में द्वितीय वातानुकूलित श्रेणी के 02 कोच, तृतीय वातानुकूलित श्रेणी के 03 कोच, तृतीय वातानुकूलित इकॉनोमी श्रेणी के 03 कोच, शयनयान श्रेणी के 07 कोच तथा साधारण श्रेणी के 04 कोच होंगे. उन्होंने बताया कि गाड़ी संख्या 19603 दौराई-गोड्डा एक्सप्रेस दौराई से प्रत्येक रविवार को अपराह्न 03.30 बजे खुलकर 11.05 बजे रात्रि दिल्ली तथा सोमवार को सुबह 10.30 बजे डीडीयू, 11.24 बजे भभुआ रोड, 12.02 बजे सासाराम, 12.22 बजे डेहरी ऑन सोन, 01.55 बजे गया, 02.55 बजे तिलैया, 03.13 बजे नवादा, 03.50 बजे शेखपुरा, 04.55 बजे किउल, 06.50 बजे झाझा, 07.42 बजे जसीडीह, 07.55 बजे देवघर सहित अन्य स्टेशनों पर रूकते हुए रात्रि के 10.20 बजे गोड्डा पहुंचेगी. वापसी में गाड़ी संख्या 19604 गोड्डा-दौराई एक्सप्रेस गोड्डा से प्रत्येक मंगलवार को सुबह 05.00 बजे खुलकर 06.18 बजे देवघर, 06.36 बजे जसीडीह, 08.10 बजे झाझा, 08.53 बजे किउल, 09.28 बजे शेखपुरा, 10.13 बजे नवादा, 10.35 बजे तिलैया, 01.20 बजे गया, 02.40 बजे डेहरी ऑन सोन,02.54 बजे सासाराम, 03.35 बजे भभुआ रोड, 05.00 बजे डीडीयू, बुधवार सुबह 08.15 बजे दिल्ली सहित अन्य स्टेशनों पर रूकते हुए शाम05.20 बजे दौराई पहुंचेगी. उन्होंने बताया कि इससे संबंधित स्टेशन प्रबंधक को इसकी सूचना दी गई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन