स्कॉर्पियो की ठोकर से साइकिल सवार वृद्ध घायल, पटना रेफर

सिकंदरा-जमुई मुख्य मार्ग स्थित बसैया गांव के समीप की घटना
सिकंदरा-जमुई मुख्य मार्ग स्थित बसैया गांव के समीप की घटना जमुई. सिकंदरा-जमुई मुख्य मार्ग पर स्थित बसैया गांव के समीप शनिवार की सुबह तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की ठोकर से साइकिल सवार वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गये. स्थानीय लोगों की सहायता से परिजनों ने घायल वृद्ध को सदर अस्पताल लाया. मौके पर चिकित्सक ने घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्रारंभिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया. घायल वृद्ध बसैया गांव निवासी 72 वर्षीय गुलाब राम हैं. परिजनों ने बताया कि गुलाब राम साइकिल पर सवार होकर घर का समान खरीदने महादेव सिमरिया बाजार जा रहे थे. जैसे ही वे गांव से निकलकर मुख्य सड़क पर पहुंचे तभी एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो वाहन अनियंत्रित होकर ठोकर मारते हुए फरार हो गया. इस दुर्घटना में वृद्ध को सिर में गंभीर चोट आयी है. फिलहाल घायल वृद्ध की स्थिति गंभीर बनी हुई है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




