सालों से बदहाल सड़क, बारिश में भलशुम्भा-गौरीडीह का रास्ता बना मुसीबत : ग्रामीणों ने की जल्द निर्माण की मांग
भलशुम्भ में खराब सड़क को दिखाते ग्रामीण | Prabhat Khabar Network
चकाई के भलशुम्भा से गौरीडीह सड़क बारिश में दलदल बन जाती है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द सड़क निर्माण की मांग की है ताकि आवागमन की समस्या से राहत मिल सके।
सरौन, जमुई : चकाई प्रखंड क्षेत्र के भलशुम्भा से गौरीडीह गांव को जोड़ने वाली सड़क की बदहाल स्थिति से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. बरसात के दिनों में बारिश होते ही सड़क पर पानी और कीचड़ जमा हो जाता है, जिससे यह मार्ग दलदल में तब्दील हो जाता है. पैदल राहगीरों के साथ दोपहिया और अन्य वाहन चालकों को भी आवागमन में काफी दिक्कत होती है.
बारिश में सड़क पर चलना हुआ मुश्किल
ग्रामीणों के अनुसार सड़क की स्थिति लंबे समय से खराब है. बारिश के दौरान जगह-जगह पानी जमा होने और कीचड़ फैलने से सड़क पर चलना मुश्किल हो जाता है. कई बार लोग फिसलकर गिर भी जाते हैं. ग्रामीणों को रोजमर्रा के काम के लिए इसी सड़क से आवागमन करना पड़ता है, जिससे उनकी परेशानी और बढ़ जाती है.
कई बार आवेदन, फिर भी नहीं हुई कार्रवाई
ग्रामीणों का कहना है कि सड़क निर्माण को लेकर प्रखंड से लेकर जिला स्तर के अधिकारियों को कई बार आवेदन दिया गया है. इसके बावजूद अब तक सड़क निर्माण की दिशा में कोई ठोस पहल नहीं की गयी है. ग्रामीणों ने बताया कि बरसात के दिनों में समस्या गंभीर हो जाती है, लेकिन उनकी शिकायत पर अब तक कार्रवाई नहीं हुई.
सड़क निर्माण की मांग
भलशुम्भा निवासी परसुराम कुमार, बिपिन कुमार, प्रदीप राम, शंकर राम और देवेंद्र राम सहित अन्य ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और संबंधित विभाग के अधिकारियों से सड़क की स्थिति का संज्ञान लेने की मांग की है. ग्रामीणों ने भलशुम्भा से गौरीडीह तक सड़क का शीघ्र निर्माण कराने की मांग की, ताकि आवागमन की समस्या से राहत मिल सके.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By श्याम सिंह तोमर
श्याम सिंह तोमर प्रिंट माध्यम में 15 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सरौन (जमुई) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक गतिविधि, खेल, इतिहास और राजनीतिक गतिविधियों की खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए








