एनएमओपीएस के 'NPS भारत छोड़ो' अभियान के तहत प्रदर्शन, कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन योजना (OPS) लागू करने की उठाई मांग

विज्ञापन

अपनी मांगों के समर्थन में प्रदर्शन में भाग लेते शिक्षक व अन्य विभागों के कर्मी | Prabhat Khabar Network

जमुई जिले में विभिन्न विभागों के कर्मचारियों और शिक्षकों ने नेशनल मूवमेंट फॉर ओल्ड पेंशन स्कीम (NMOPS) के बैनर तले 'एनपीएस भारत छोड़ो' अभियान चलाया. उन्होंने नई पेंशन योजना (NPS) का विरोध करते हुए पुरानी पेंशन योजना (OPS) को तत्काल बहाल करने की मांग की.

विज्ञापन

जमुई जिला मुख्यालय स्थित आंबेडकर चौक पर नेशनल मूवमेंट फॉर ओल्ड पेंशन स्कीम (NMOPS) की जिला इकाई के बैनर तले विभिन्न विभागों के कर्मचारियों और शिक्षकों ने 'एनपीएस भारत छोड़ो' महाअभियान के तहत जोरदार प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारी कर्मचारियों ने नई पेंशन योजना (NPS) और एकीकृत पेंशन योजना (UPS) का पुरजोर विरोध करते हुए सरकार से बिना किसी शर्त के पुरानी पेंशन योजना (OPS) को तत्काल प्रभाव से बहाल करने की मांग की.

"बुढ़ापे की लाठी है पुरानी पेंशन": अवधेश कुमार ताती

प्रदर्शन का नेतृत्व करते हुए एनएमओपीएस (NMOPS) जमुई के जिला सचिव अवधेश कुमार ताती ने कहा कि पुरानी पेंशन व्यवस्था (OPS) कोई खैरात नहीं, बल्कि कर्मचारियों का संवैधानिक अधिकार है. उन्होंने कहा कि सरकारी कर्मचारी अपने जीवन के बहुमूल्य और ऊर्जावान वर्ष देश व समाज की सेवा में समर्पित करते हैं. ऐसे में सेवानिवृत्ति (रिटायरमेंट) के बाद उनके सम्मानजनक और सुरक्षित जीवन के लिए सामाजिक सुरक्षा बेहद जरूरी है, जो केवल पुरानी पेंशन से ही संभव है.

NPS व UPS को वापस ले सरकार: मुकेश कुमार सिंह

जिला कोषाध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार को कर्मचारियों के हित और उनकी भावनाओं को समझते हुए बाजार आधारित शेयर बाजार से जुड़ी एनपीएस व्यवस्था को तुरंत वापस लेना चाहिए. जब तक पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल नहीं की जाती, तब तक कर्मचारियों का यह चरणबद्ध आंदोलन जारी रहेगा.

प्रदर्शन में सैकड़ों शिक्षक व कर्मचारी रहे मौजूद

आंबेडकर चौक पर हुए इस विरोध प्रदर्शन में जिले के विभिन्न विभागों के सैकड़ों कर्मचारी एवं शिक्षक शामिल हुए. मौके पर मनोज कुमार सिंह, रिखराज सिंह, प्रो. कृष्ण कुमार, रवीश कुमार, कमल किशोर कुमार, प्राणजीवन कुमार, मो. रियाज अकरम, मो. शमी, चंद्रशेखर शाह, मनोज कुमार मालाकार, कृष्णानंद शर्मा, गोविंद दास, प्रमोद कुमार, रामजन्म राय, अभय कुमार, अजय कुमार, बहादुर कुमार, दिनेश कुमार, नरेंद्र कुमार, रवि सिन्हा, धर्मेंद्र कुमार, बृजेश कुमार, पूर्णानंद मिश्र, वासुदेव साहू, मो. कैयूम, विनोद कुमार, नितेश्वर आजाद, जोगिंदर प्रसाद सहित कई अन्य शिक्षक व कर्मी उपस्थित थे.


विज्ञापन
पंकज कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By पंकज कुमार सिंह

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन