जिला चेंबर ऑफ कॉमर्स चुनाव : अध्यक्ष, महासचिव व कोषाध्यक्ष पद के लिए भरे गये नामांकन पत्र

Updated:
विज्ञापन
जिला चेंबर ऑफ कॉमर्स चुनाव : अध्यक्ष, महासचिव व कोषाध्यक्ष पद के लिए भरे गये नामांकन पत्र

जिला चेंबर ऑफ कॉमर्स के चुनाव को लेकर मंगलवार को सदस्यों ने अध्यक्ष, महासचिव व कोषाध्यक्ष पद के लिए अपना-अपना नामांकन पत्र दाखिल किया.

विज्ञापन

झाझा. जिला चेंबर ऑफ कॉमर्स के चुनाव को लेकर मंगलवार को सदस्यों ने अध्यक्ष, महासचिव व कोषाध्यक्ष पद के लिए अपना-अपना नामांकन पत्र दाखिल किया. चुनाव पदाधिकारी रंजीत मथुरी और सौरभ झा ने जानकारी दी कि अध्यक्ष पद के लिए गोपाल प्रसाद बरनवाल, महासचिव पद के लिए रजनीश कुमार झा उर्फ पिंटू झा तथा कोषाध्यक्ष पद के लिए पवन केसरी ने नामांकन किया है. उन्होंने बताया कि मतदान आगामी 3 अगस्त को पुरानी बाजार स्थित बरनवाल धर्मशाला में कराया जायेगा. मतदान का समय सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक निर्धारित किया गया है. नामांकन की प्रक्रिया को लेकर सदस्यों में काफी उत्साह देखा गया. चुनाव पदाधिकारी ने बताया कि नामांकन पत्र 28 जुलाई से 30 जुलाई तक स्वीकार किए जाएंगे. नामांकन प्रपत्र चेंबर कार्यालय से हर दिन दोपहर 3:00 बजे से 5:00 बजे तक प्राप्त किए जा सकते हैं. नामांकन वापसी की अंतिम तिथि 31 जुलाई तय की गयी है. नामांकन प्रक्रिया के दौरान मौके पर चेंबर के अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह, राजा खान, राजेश राव, दिवाकर मथुरी, सुजीत मथुरी, मनोज झा, प्रशांत सुल्तानियां, मोती सिंघानियां, राम बरनवाल, राजेश विश्वकर्मा, सतीश बरनवाल, रामू केसरी, सुनील केसरी समेत दर्जनों सदस्य उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
पंकज कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By पंकज कुमार सिंह

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन