ePaper

बैठक बीस सूत्री की, बैनर बाल विकास परियोजना का

Updated at : 19 Jun 2025 6:29 PM (IST)
विज्ञापन
बैठक बीस सूत्री की, बैनर बाल विकास परियोजना का

बीस सूत्री कार्यक्रम के प्रखंड स्तरीय कार्यान्वयन समिति की बैठक गुरुवार को सोनो किसान भवन के सभागार में हुई.

विज्ञापन

सोनो. बीस सूत्री कार्यक्रम के प्रखंड स्तरीय कार्यान्वयन समिति की बैठक गुरुवार को सोनो किसान भवन के सभागार में हुई. विकास कार्यक्रम के क्रियान्वयन में आने वाली चुनौतियों व समस्याओं की पहचान कर उसके समाधान के लिए बनी इस समिति की महत्वपूर्ण बैठक में लापरवाही साफ झलक रही थी. दीवार पर बीस सूत्री कार्यक्रम के कार्यान्वयन समिति की बैठक का बैनर न लगाकर समेकित बाल विकास परियोजना के तहत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण का बैनर लगा हुआ था. बैठक के दौरान जब समिति के सदस्य राजपुर निवासी चंदन कुमार सिंह ने पदाधिकारियों का ध्यान इस बैनर की ओर आकृष्ट कराया तब आनन फानन में बैनर को हटाया गया. लोजपा (आर) प्रखंड अध्यक्ष सह उक्त समिति के सदस्य चंदन सिंह ने निराशा व्यक्त करते हुए पानी की मांग की तब पानी उपलब्ध कराया जा सका. उन्होंने कहा कि बैठक के दौरान सदस्यों के उठाये मुद्दों पर पदाधिकारी टाल मटोल करते नजर आये. सामाजिक आर्थिक विषमताओं को दूर करते हुए आय असमानता को कम करके हर क्षेत्र में विकास की पहुंच को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बने बीस सूत्री कार्यक्रम के प्रखंड स्तरीय कार्यान्वयन समिति की इस बैठक में सदस्य ने अस्पताल में स्वास्थ्य सेवा और क्षेत्र में आंगनबाड़ी सेवा पर असंतुष्टि जताते हुए कहा कि इनमें सुधार की जरूरत है. वहीं सदस्यों ने पीएचईडी और आइसीडीएस के पदाधिकारी की अनुपस्थिति पर भी नाराजगी व्यक्त की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन