मारपीट में मां-बेटे घायल

थानाक्षेत्र के सर्किल नंबर एक स्थित कठबजरा गांव में एक व्यक्ति और उसकी मां के साथ गांव के ही कुछ लोगों ने पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट की.
झाझा. थानाक्षेत्र के सर्किल नंबर एक स्थित कठबजरा गांव में एक व्यक्ति और उसकी मां के साथ गांव के ही कुछ लोगों ने पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट की. घायलों में चंद्रिका यादव और उसकी मां केलशवा देवी है. घायल चंद्रिका यादव ने बताया कि गांव के ही सुरेंद्र यादव से हमारा पूर्व में जमीन का विवाद चल रहा है. कुछ माह पूर्व मेरे पुत्र के साथ मारपीट कर चैन छीन लिया था. जिसपर पंचायती भी हुआ. फिर से सुरेंद्र ओर उसके साथ 10-12 लोगों ने पुरानी रंजिश को लेकर मुझे और मेरी बुजुर्ग मां के साथ लाठी, डंडे और पत्थर चलाकर मारपीट कर घायल कर दिया. पीड़ित ने बताया कि इसकी सूचना थाना को भी दिया गया. थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिला है पुलिस छानबीन कर रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By पंकज कुमार सिंह
पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










