मंत्री दामोदर रावत ने झाझा रेफरल अस्पताल का किया निरीक्षण, मरीजों की सुविधाओं का लिया जायजा

Updated:
विज्ञापन

अस्पताल का निरीक्षण करते मंत्री | Prabhat Khabar Network

परिवहन मंत्री दामोदर रावत ने झाझा रेफरल अस्पताल का औचक निरीक्षण किया और मरीजों को दी जाने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया।

विज्ञापन

झाझा (जमुई) : स्थानीय विधायक सह परिवहन मंत्री दामोदर रावत ने बुधवार देर शाम रेफरल अस्पताल का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने अस्पताल में मरीजों के लिए उपलब्ध जरूरी संसाधनों और स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया. मंत्री ने ओपीडी, पुरुष वार्ड, महिला वार्ड सहित अस्पताल के विभिन्न हिस्सों का निरीक्षण किया.

चिकित्सक से ली मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी

निरीक्षण के दौरान मंत्री ने अस्पताल में मौजूद डॉ. शादाब अहमद से मरीजों को दी जाने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में विस्तार से जानकारी ली. उन्होंने अस्पताल में उपलब्ध संसाधनों, इलाज की व्यवस्था और मरीजों को हो रही किसी तरह की परेशानी के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की.

सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले मरीजों पर विशेष ध्यान देने का निर्देश

मंत्री दामोदर रावत ने कहा कि रेफरल अस्पताल क्षेत्र की जनता के लिए महत्वपूर्ण स्वास्थ्य केंद्र है. यहां मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिलना जरूरी है. उन्होंने चिकित्सकों को मरीजों के साथ बेहतर व्यवहार करने और उन्हें समुचित इलाज उपलब्ध कराने का निर्देश दिया.

उन्होंने कहा कि सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में मरीज इलाज के लिए अस्पताल पहुंचते हैं. ऐसे मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने की जरूरत है. सरकार लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक संसाधन मुहैया करा रही है.

संसाधनों की कमी होने पर तत्काल सूचना देने का निर्देश

मंत्री ने कहा कि अस्पताल में किसी तरह के संसाधन या अन्य सुविधा की कमी हो तो इसकी जानकारी तत्काल वरीय पदाधिकारियों के साथ उन्हें भी दी जाए, ताकि समय पर समस्या का समाधान कराया जा सके. उन्होंने कहा कि मरीजों को इलाज के दौरान किसी तरह की परेशानी होने की शिकायत को गंभीरता से लिया जाएगा.

मौके पर पूर्व नगर अध्यक्ष संजय सिन्हा, जिला परिषद प्रतिनिधि राकेश कुमार सिंह, वरुण सिंह समेत कई लोग मौजूद थे.


विज्ञापन
ऋतांबर सिंह

लेखक के बारे में

By ऋतांबर सिंह

ऋतांबर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. झाझा (जमुई) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक गतिविधि, खेल, इतिहास और राजनीतिक गतिविधियों की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन