छह कट्ठा जमीन पर कब्जे को लेकर दो भाइयों पर धारदार हथियार से हमला, हालत गंभीर

Updated:
विज्ञापन

फोटो- घायल इलाजरत | Prabhat Khabar Network

इस्लामनगर गांव में छह कट्ठा जमीन पर कब्जे को लेकर हुए विवाद में दो भाइयों पर धारदार हथियार से हमला किया गया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए. कई पंचायतों के बावजूद मामला न सुलझने पर यह हिंसक घटना हुई.

विज्ञापन

Jamui Land Dispute: अलीगंज (जमुई). चंद्रदीप थाना क्षेत्र के इस्लामनगर गांव में छह कट्ठा जमीन पर कब्जे को लेकर हुए विवाद में दो भाइयों पर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया. घटना में मथुरा यादव के पुत्र गोरेलाल यादव और राजेश यादव गंभीर रूप से घायल हो गए. दोनों का इलाज जमुई सदर अस्पताल में चल रहा है.

आपके शहर में

विज्ञापन

जमीन पर कब्जे को लेकर चल रहा था विवाद

घायलों के अनुसार पिछले करीब 10 दिनों से पूर्वजों की जमीन में हिस्सा देने को लेकर कुछ लोगों द्वारा उन पर दबाव बनाया जा रहा था. इसी बीच आरोपियों ने कथित तौर पर करीब छह कट्ठा जमीन पर जबरन कब्जा कर लिया. दोनों भाइयों का कहना है कि पूर्वजों के समय ही जमीन का बंटवारा हो चुका था और वे अपने हिस्से की जमीन पर लगातार खेती करते आ रहे हैं.

पंचायत के बाद भी नहीं सुलझा मामला

घायलों ने बताया कि विवाद को सुलझाने के लिए कई बार पंचायत भी हुई, लेकिन पंचायत के फैसले को स्वीकार नहीं किया गया. इसके बाद जमीन पर कब्जे का विरोध करने पर दोनों भाइयों पर अचानक धारदार हथियार से हमला कर दिया गया.

छह लोगों समेत अन्य पर लगाया मारपीट का आरोप

घायलों ने गुड्डू यादव, पप्पू यादव, विकास यादव, छोटू यादव, गरीब यादव और प्रवेश कुमार समेत अन्य लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है. हमले में दोनों भाइयों को गंभीर चोटें आईं.

अलीगंज स्वास्थ्य केंद्र से सदर अस्पताल रेफर

घटना के बाद घायल दोनों भाइयों को तत्काल अलीगंज स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. वहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने दोनों को बेहतर इलाज के लिए जमुई सदर अस्पताल रेफर कर दिया.

आवेदन के आधार पर पुलिस ने शुरू की जांच

Jamui Land Dispute: चंद्रदीप थानाध्यक्ष दीनानाथ सिंह ने बताया कि घटना को लेकर आवेदन प्राप्त हुआ है. आवेदन के आलोक में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है. पुलिस आरोपों की जांच के साथ घटना में शामिल लोगों की भूमिका का भी पता लगा रही है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन