मेघनी गांव में सड़क निर्माण की मांग, विधायक को सौंपा ज्ञापन

Updated:
विज्ञापन

विधायक सावित्री देवी को ज्ञापन सौंपते ग्रामीण | Prabhat Khabar Network

चमार महासंघ ने चकाई विधायक सावित्री देवी को ज्ञापन सौंपकर मेघनी गांव में सड़क निर्माण की मांग की है। ग्रामीणों को आवागमन में हो रही भारी परेशानी।

विज्ञापन

सरौन (जमुई) : चमार महासंघ चकाई के तत्वावधान में संघ के संयोजक सह भीम आर्मी के जिला अध्यक्ष प्रकाश राज अंबेडकर के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने चकाई की विधायक सावित्री देवी से मुलाकात की. इस दौरान चकाई प्रखंड के विभिन्न गांवों की मूलभूत समस्याओं को लेकर विधायक से विस्तृत चर्चा की गयी. प्रतिनिधिमंडल ने फरियतडीह पंचायत के महादलित गांव मेघनी में सड़क निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों के हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन विधायक को सौंपा.

आपके शहर में

विज्ञापन

ज्ञापन में ग्रामीणों ने बताया कि मेघनी गांव में सड़क की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण लोगों को आवागमन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है. बरसात के दिनों में समस्या और गंभीर हो जाती है. सड़क के अभाव में विद्यार्थियों, बुजुर्गों, महिलाओं और मरीजों को आने-जाने में परेशानी होती है. ग्रामीणों ने विधायक से संबंधित विभाग को आवश्यक निर्देश देकर गांव में सड़क निर्माण कराने की मांग की.

प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने कहा कि सड़क के अभाव में ग्रामीण लंबे समय से परेशानी झेल रहे हैं. सड़क निर्माण होने से आवागमन की सुविधा बेहतर होगी और ग्रामीणों को शिक्षा, स्वास्थ्य सहित अन्य आवश्यक कार्यों के लिए आने-जाने में सहूलियत मिलेगी.

विधायक सावित्री देवी ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और आवश्यक पहल करने का भरोसा दिया.

ये रहे मौजूद

मौके पर चकाई प्रमुख उर्मिला देवी, राजद नेता विजय शंकर यादव, कुलदीप दास, ललन कुमार, साजन कुमार, राजीव कुमार समेत महासंघ के कई सदस्य और ग्रामीण मौजूद थे. ज्ञापन पर ग्रामीण आशीष कुमार, नीरज कुमार दास, अमित कुमार, अरविन्द कुमार दास, संतोष कुमार दास, निर्मल कुमार दास, विकास कुमार दास, डब्लू कुमार दास और गणेश कुमार दास के नाम शामिल हैं.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन